न्यूज़लिंक हिंदी। भोपाल में एक बड़ा हादसा हो गया, हादसे में देखते ही देखते डॉक्टर की जान भी चली गई। दरसअल, भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सुंदर नगर कॉलोनी में रात करीब 8 बजे के आसपास 11 केवी की बिजली लाइन टूटकर रोड पर गिर पड़ी।
इसकी चपेट में आने से डॉक्टर की मौत हो गई, ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में पूरी तरह से कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि घरों के बाहर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरते ही आग लग जाती है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक होम्योपैथी डॉक्टर की मौत हो गई और 3 लोग झुलस गए।
इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी एकत्रित हो गए और बिजली कंपनी के खिलाफ पूर्ण हंगामा भी किया, नारेबाजी भी होती रही। अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया “जैसे ही घटना की सूचना हमें प्राप्त हुई तो पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत भी कराया।
मामले के अनुसार 80 फीट रोड अशोका गार्डन निवासी डॉ. उपेंद्र तिवारी व उनकी पत्नी डॉ. डिंपल तिवारी की सुंदर नगर में किराए की दुकान में क्लीनिक बनाये हुए है। ये हादसा रात करीब 8 बजे ही हुआ। डॉ. उपेंद्र और उनकी पत्नी क्लीनिक में ही थे। इस बीच 11 केवी का कनेक्टर टूटकर गिर गया। इससे क्लीनिक के बाहर खड़ी डॉ.उपेंद्र की बाइक में आग लग गई।
डॉ.उपेंद्र क्लीनिक से बाहर निकले और जलती बाइक से तार को हटाने की कोशिश भी की, इस दौरान झटका लगा और वह नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली की लाइन टूटने से सड़क पर भरे पानी में करंट भी फैल गया, वहां मौजूद लोगों ने डॉक्टर सहित अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर चले इलाज के बाद डॉक्टर को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

