Bhopal : स्कूल के हॉस्टल में शर्मनाक वारदात 8 साल की छात्रा के साथ हुआ दुष्कर्म,अब SIT करेगी जांच

0
220

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर शर्मनाक हरकत हुई, भोपाल के नर्मदापुरम रोड में स्थित स्कूल में यह घटना घटित हुई। बच्ची स्कूल के हॉस्टल में 15 दिन पहले ही आई थी।

दुष्कर्म की शिकार बच्ची ने अपने साथ हुई घिनौती वारदात का वाकया व तकलीफ वीडियो कॉल पर अपनी मां को रो रो कर बताई। इसके बाद मां बच्ची को लेकर जेपी अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि कर दी। शिकायत के आधार पर मिसरोद थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने एसआईटी गठित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। हॉस्टल वार्डन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया था। दुष्कर्म की शिकार छात्रा दूसरी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची ने वीडियो कॉल पर अपनी मां को बताया ,उसे प्राइवेट पार्ट की जगह पर बहुत तेज दर्द हो रहा है। खून भी निकला है।

मां पहले तो समझ नहीं पाई,लेकिन जब मां बच्ची से मिलने स्कूल पहुंची तो वह लिपटकर रोने लगी। जब मां ने बच्ची से पूरी बात पूछी और उन्होंने देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सूजन भी है। इसके बाद वह उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंची।

तब इस पूरे मामले का पूर्ण खुलासा हुआ,बच्ची ने बताया घटना की शाम हॉस्टल वार्डन ने मुझे अलग से बुलाकर दाल-चावल खिला दिया था। खाना खाते ही बहुत नींद आने लगी। रात में अचानक मेरी नींद खुली, लेकिन मेरी आंखें पूरी तरह नहीं खुल पा रही थीं।

बच्ची ने मां को बताया उस रात मुझे इतना समझ आया कि कोई अंकल मेरे दोनों हाथ पकड़कर मेरे ऊपर लेटे हैं। वह कुछ अजीब सा कर रहे थे। दर्द भी बहुत ज्यादा हो रहा था। मैंने बस इतना सुना कि जल्दी करो बच्ची जग जाएगी।

सुबह मुझे खून निकल रहा था, जब ये बात हॉस्टल के वॉर्डन को बताई तो उसने कहा कि कोई बात नहीं है सब ठीक हो जाएगा। इस पूरे मामले में मिसरोद थाना प्रभारी मनीष राज भदोरिया ने बताया कि बच्ची की ओर से आवेदन मिला है। क्योंकि मामला बेहद संवेदनशील है। इसलिए एक महिला पुलिस अधिकारी को जांच की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सौंपी गई है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here