न्यूज़लिंक हिंदी। भोपाल में खेल अधिकारी के बेटे ने शूटिंग अकादमी के अंदर बंदूक से खुद को ही गोली मार ली, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही खेल मंत्री विश्वास सारंग शूटिंग अकादमी भी पहुंचे।
फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, नाबालिग ने खुदकुशी क्यों की अभी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। गोली की आवाज सुनकर चौकीदार कमरे में आया। वहां खून से लथपथ हालत में नाबालिग सोफे पर ही बेसुध पड़ा था। चेक किया तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। हमीदिया अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में नाबालिग का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
मृतक का नाम यथार्थ रघुवंशी था, जो कि महज 17 साल का ही था। यथार्थ के पिता अरुण रघुवंशी अशोक नगर जिले के खेल अधिकारी हैं। यथार्थ बीते दो सालों से शूटिंग अकादमी में रह रहा था। यहीं प्रैक्टिस करता था।
यथार्थ ने खुदकुशी क्यों की, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, पुलिस ने जांच शुरू भी कर दी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही खेल मंत्री विश्वास सारंग शूटिंग अकादमी भी पहुंचे। बच्चे के परिजन भी रात में ही भोपाल पहुंच गए थे।
हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है, जिस हॉल में यथार्थ ने खुद को गोली मारी, वह फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है। यथार्थ सोफे पर आकर बैठता है और गन जमीन पर रखकर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाता है, गोली चलते ही वह सोफे पर बैठा रह गया। पुलिस ने कहा- पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट मिलने का अब इंतजार है।

