कांग्रेस को बड़ा झटका: एमपी के पूर्व मंत्री ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, संगठन के सभी पदों से दिया इस्तीफा

चिट्ठी में लिखा है, 'मैं साल 1974 से कांग्रेस का सदस्य रहा हूं। साल 1990 से सात बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। एमपी कांग्रेस कमेटी में दिग्विजय सिंह के साथ पांच साल तक सह सचिव पद पर रहा हूं।'

0
226

न्यूज़लिंक हिंदी, मध्य प्रदेश। कांग्रेस की मुश्किलें दिन पे दिन बढ़ रही हैं। बता दे कि मध्य प्रदेश में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

साल 1974 से कांग्रेस का सदस्य रहा हूं
दीपक सक्सेना ने पार्टी नेताओं को एक चिट्ठी भी लिखी है। चिट्ठी में लिखा है, ‘मैं साल 1974 से कांग्रेस का सदस्य रहा हूं। साल 1990 से सात बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। एमपी कांग्रेस कमेटी में दिग्विजय सिंह के साथ पांच साल तक सह सचिव पद पर रहा हूं।’

आगे लिखा है कि वर्तमान परिस्थितियों में मैं अपने दायित्वों का पालन नहीं कर सकूंगा। इसलिए मैं विधायक प्रतिनिधि और संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

ये भी पढ़ें: Begusarai: HDFC Bank में पांच बदमाशों ने की डकैती, लूट लिए 20 लाख रुपये, पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here