न्यूज़लिंक हिंदी। पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है। वहीं चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
चब्बेवाल ने एक अलग से पत्र लिखकर कांग्रेस की प्राइमरी सदस्यता से भी नाता तोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के प्रधान को भेज दिया है।
Punjab Congress MLA Dr Raj Kumar resigns from the primary membership of the party and also as an MLA pic.twitter.com/OjZg9k8UVl
— ANI (@ANI) March 15, 2024
नवजोत सिंह सिद्धू की आई प्रतिक्रिया
राज कुमार चब्बेवाल के पार्टी से इस्तीफे को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अपने शायराना अंदाज में कहा, “कुछ तो रही होंगी उनकी मजबूरियां, यूहीं कोई बेवफा नहीं होता। किरदार का मुश्किल वक्त में ही पता लगता है।”
इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का क्या कसूर है। ये लोग पोस्ट के लिए इधर-उधर जा रहे है। वहीं अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ही पार्टी में नहीं रहे तो उनकी पत्नी परनीत कौर का क्या है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं।

