कांग्रेस को बड़ा झटका: प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, वरिष्ठ नेता पर लगाए ये गंभीर आरोप

चिट्ठी में लिखा है 'मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले दो वर्षों से पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन किया जा रहा है।

0
298

न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद अब पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। वहीं एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे एक पत्र में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर ‘लगातार अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी है।

अपमान और चरित्र हनन किया जा रहा है
सोशल मीडिया X पर पोस्ट किए गए चिट्ठी में लिखा है ‘मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले दो वर्षों से पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन किया जा रहा है। अब व्यक्तिगत संकट के समय में मुझे यह (इस्तीफा) निर्णय लेने के लिए मजबूर किया।’

रोहन गुप्ता ने कहा, ‘मैंने पिछले तीन दिन अपने पिता के साथ बिताए, वह गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से जूझ रहे हैं। इस दौरान मुझे वास्तव में उनके दृष्टिकोण को समझने में मदद मिली।उन्होंने पिछले 40 वर्षों में उनके साथ हुए विश्वासघात का वर्णन किया और बताया कि कैसे नेता अपने बुरे कामों के बावजूद बच निकले। उन घटनाओं के घाव अभी भी ठीक नहीं हुए हैं जिन्हें मैं उनके आंसुओं में देख सकता था।’

पार्टी छोड़ने का एक और सबसे कठिन निर्णय ले रहा हूं
रोहन ने संचार विभाग से जुड़े वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाया और कहा कि मेरी विनम्रता को मेरी कमजोरी न समझा जाए। उन्होंन कहा ‘मैंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का अपने जीवन का सबसे कठिन निर्णय लिया। अब मैं संचार विभाग से जुड़े नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन के कारण पिछले 15 वर्षों तक पार्टी की सेवा करने के बाद पार्टी छोड़ने का एक और सबसे कठिन निर्णय ले रहा हूं।’

ये भी पढ़ें : भूटान दौरे पर पीएम मोदी, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, लोग बोले- भारत के साथ रिश्ते बेहद मजबूत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here