झारखंड में चुनाव से पहले JMM को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं हेमंत सोरेन की भाभी

सोरेन ने कहा, 'मैंने 14 साल झामुमो के लिए काम किया, लेकिन मुझे कभी भी पार्टी से वह सम्मान नहीं मिला, जिसकी मैं हकदार थी। इसी के कारण मुझे यह फैसला लेना पड़ा।

0
365

न्यूज़लिंक हिंदी, झारखंड। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गईं। वो जेएमएम की महासचिव थीं। सीता सोरेन ने मंगलवार यानी आज ही पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब बताया जा रहा है कि उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया है।

झारखंड में बदलाव की जरूरत
भाजपा में शामिल होने के बाद सीता सोरेन ने कहा, ‘मैंने 14 साल झामुमो के लिए काम किया, लेकिन मुझे कभी भी पार्टी से वह सम्मान नहीं मिला, जिसकी मैं हकदार थी। इसी के कारण मुझे यह फैसला लेना पड़ा। पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह पर भरोसा जताते हुए मैं आज भाजपा में शामिल हुई। हमें झारखंड और अपने आदिवासी भाइयों के जीवन को बचाना है। झारखंड में बदलाव की जरूरत है।’

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “सीता सोरेन जी मेरे परम मित्र स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी की धर्म पत्नी हैं। उन्होंने उचित समय पर उचित निर्णय लिया। हेमंत सोरेन जी ने भ्रष्टाचारी सरकार दी,कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। दुर्गा सोरेन जी का संघर्ष हेमंत ख़त्म करना चाहते हैं। अगला नम्बर आंदोलन कारी चम्पाई सोरेन जी का है। सीता भाभी को बधाई।”

ये भी पढ़ें : Agra: पेट्रोल पंप के पास मिला बम, खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here