कर्नाटक में BJP का बड़ा फैसला, बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मिली कर्नाटक की कमान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बीजेपी नेता नलिन कुमार कटील की जगह ली है।

0
130

न्यूज़लिंक हिंदी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बीजेपी नेता नलिन कुमार कटील की जगह ली है।

2020 में विजयेंद्र को बीजेपी की कर्नाटक इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार (10 नवंबर) को जारी एक बयान के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक विजयेंद्र येदियुरप्पा को कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। बयान में कहा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

लोकसभा चुनाव से पहले विजयेंद्र की नियुक्ति अहम
लोकसभा चुनाव से पहले येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले 47 साल के विजयेंद्र की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। बीवाई विजयेंद्र ने नलिन कुमार कतील की जगह ली है। वहीं, इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में वह कुशल संगठनात्मक नेता के रूप में उभर कर सामने आए थे। हालांकि, भाजपा को कर्नाटक चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़े : वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंका क्रिकेट पर चला ICC का चाबुक, इस वजह से रद्द हुई बोर्ड की सदस्यता

मई में कांग्रेस से चुनाव हारने के बाद मिली पार्टी की कमान
मई में चुनावों में कांग्रेस से हारने पर महीनों की अटकलों के बाद विजयेंद्र येदियुरप्पा को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी गई है। हालांकि यह तय माना जा रहा था कि भाजपा पार्टी की बागडोर किसी लिंगायत नेता को ही देगी लेकिन वह पहली बार विधायक बने नेता को अपना यकीन पक्का करेगी इसका अंदाजा शायद ही किसी को था।

ये भी पढ़े : New Delhi News : इस दिवाली खुशियाँ ही नहीं ,बल्कि मिलेगा फ्री सिलेंडर ,

इसकी एक वजह यह भी है कि उनके पिता बीएस येदियुरप्पा चुनावी राजनीति से अलग होने के बावजूद अभी भी राजनीतिक महत्व रखते हैं। पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बड़े बेटे बीवाइ राघवेंद्र लोकसभा सांसद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here