बेंगलुरु में दोगुने फायदे का झांसा देकर 854 करोड़ की महाठगी, 6 लोग गिरफ्तार

न्यूजलिंक हिंदी। आजकल लोगों को ठगी का शिकार बनाना आम बात हो गई है। साइबर सुरक्षा अधिकारियों की सख्ती के बाद भी आए दिन लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक नया मामला सामने आया हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने 854 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी घोटाले का पर्दाफाश किया है।

0
376

न्यूजलिंक हिंदी। आजकल लोगों को ठगी का शिकार बनाना आम बात हो गई है। साइबर सुरक्षा अधिकारियों की सख्ती के बाद भी आए दिन लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे ही एक नया मामला सामने आया हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने 854 करोड़ रुपये के साइबर धोखाधड़ी घोटाले का पर्दाफाश किया है। एक निवेश योजना की आड़ में देशभर से हजारों लोगों को ठगने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने लोगों को बेहतर रिटर्न का झांसा देकर देशभर के हजारों लोगों के साथ ठगी की है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ठगी की कुल रकम में से पांच करोड़ रुपये जब्त कर लिए गए हैं।

ठगी करने वाले ये आरोपी वॉट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें फंसाते थे। आरोपी शुरुआत में लोगों से 1,000 से 10,000 रुपये तक की रकम इन्वेस्ट करने के लिए कहते थे। ठगी करने वाले लोगों को ये झांसा देते थे कि पैसा इन्वेस्ट करने के बाद उन्हें प्रतिदिन 1,000 से 5,000 रुपये तक फायदा हो सकता है। ठगों की बातों में आकर हजारों लोगों ने एक लाख रुपये से लेकर 10 लाख या उससे अधिक राशि दे दी।

लोग जब ठगों की बातों में आकर पैसा लगा देते थे, तो ठग यह राशि विभिन्न बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर देते थे। इसके बाद जब लोगों ने राशि निकालने की कोशिश की तो उन्हें कभी कोई रिफंड नहीं मिला। आरोपियों ने ठगी करके कुल 854 करोड़ रुपये क्रिप्टो (बिनेंस), पेमेंट गेटवे, गेमिंग ऐप्स और अन्य माध्यमों से ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here