न्यूज़लिंक हिंदी। आज रणबीर कपूर अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं, वहीं, बीती रात रणबीर कपूर ने अपन यार-दोस्तों संग खूब जश्न भी मनाया।
इधर, सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर को बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस खूब बधाई भी दे रहे हैं। वहीं, रणबीर के बर्थडे के मौके पर उनके फैंस के लिए बड़ा तोहफा भी सामने आया है। रणबीर कपूर यशराज बैनर की सबसे बड़ी एक्शन फ्रैंचाइजी के धूम 4 के लिए चुन लिया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर विलेन का रोल करने जा रहे हैं।
फिल्म समीक्षक सुमित कडेल ने सोशल मीडिया पर आकर इस बात की मुख्य पुष्टि भी की है, कि रणबीर कपूर को फिल्म धूम 4 के लिए फाइनल कर लिया गया है। हालांकि मेकर्स की ओर से इस तरह की कोई गुडन्यूज अभी तक नहीं आई है, लेकिन यशराज फिल्म्स ने रणबीर कपूर को बर्थडे विश जरूर किया है।
इधर, फिल्म समीक्षक के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स के धड़ल्ले से कमेंट पोस्ट भी हो रहे हैं। एक यूजर ने ये भी लिखा है, ऋतिक और जॉन को क्यों साथ में नहीं लाते हैं। एक लिखता है, फिल्म सुपरफ्लॉप होगी, एक और यूजर ने लिखा है, शाहरुख खान को लेना चाहिए था। वहीं, कई यूजर्स ने लिखा है, ऋतिक और जॉन को साथ में लेकर आएं।
धूम 27 अगस्त 2004 को रिलीज हुई थी, वहीं, धूम 2 साल 2006 में रिलीज हुई थी और धूम 3 साल 2013 में आई थी। धूम सीरीज बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है और खूब पैसा भी कमाया था। अब बीते 9 साल से धूम 4 का इंतजार है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने फिल्म का एलान भी नहीं किया है। ऐसे में आज रणबीर कपूर के बर्थडे पर धूम 4 का एलान भी हो सकता है।

