बारामूला में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, किश्तवाड़ में दो जवान शहीद

0
166

न्यूज़लिंक हिंदी। बारामूला में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग जगहों पर आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान जारी हुआ है।

बारामुल्ला एनकाउंटर में तीन आतंकवादी मारे गए, वहीं किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए जबकि दो जवान घायल भी हो गए। घालयों का उपचार किया जा रहा है। दोनों ही जगहों पर तलाशी अभियान जारी है।

उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले के पट्टन के चक टप्पर इलाके में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कल देर रात शुरू हुई चक टप्पर मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

हालांकि बाद में इनकी संख्या बढ़कर तीन हो गई, आतंकवादियों की पहचान नहीं हो गई है। शुरुआत में एक आतंकवादी मारा गया था। तलाशी अभियान जारी है। आतंकवादी एक स्कूल की इमारत के अंदर फंसे हुए थे।

सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद बारामुल्ला जिले के पट्टन के चक टप्पर गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here