न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2024 के दूसरे चरण का आयोजन भारत से बाहर करने की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी यूएई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण गल्फ देश में कराने की संभावना तलाश रहे हैं। यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव के तारीख आईपीएल के दूसरे चरण से टकरा सकती हैं।
आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव की घोषणा आज दोपहर में होना है। वहीं चुनाव घोषित होने के बाद ही बीसीसीआई आईपीएल का अगला चरण देश के बाहर कराने पर कोई अंतिम निर्णय ले सकता है।
ये भी पढ़ें : New Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत, जानें पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल बोर्ड के कुछ शीर्ष अधिकारी दुबई में हैं और आईपीएल का दूसरा चरण दुबई में कराने की संभावनाओं को देख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों से उनके पासपोर्ट जमा करने के लिए भी कह दिया है।
बीसीसीआई ने लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं होने के कारण आईपीएल 2024 का पूरा कार्यक्रम घोषित नहीं किया था। बोर्ड ने इस लोकप्रिय टूर्नामेंट के 17वें सीजन के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित किया था जिसमें 21 मैच शामिल थे। आईपीएल के पहले चरण का 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाले मैच से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें : मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: यासीन मलिक की पार्टी पर 5 साल का बैन, अमित शाह ने दी चेतावनी

