न्यूज़लिंक हिंदी। रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो की कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने अभिषेक से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत को याद किया और उनसे कहा कि वो बिल्कुल सुशांत की तरह ही लगते हैं। ये बोलने के बाद ही एक्ट्रेस बहुत भावुक हो गयी। आपको बता दें, अंकिता और सुशांत दोनों 7 साल तक रिलेशन में थे।

लेटेस्ट एपिसोड में गार्डन एरिया में अभिषेक कुमार और अंकिता लोखंडे बैठे रहते हैं। तभी एक्ट्रेस ने अभिषेक से कहा कि तुम इस तरह से बिना शर्ट घूमते हो, तब सुशांत की तरह दिखते हो, तुम्हारी फिजिक उसकी तरह है, अंकिता की बातें सुनकर अभिषेक कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा- हमारी कहानी भी एक जैसी हैं। छोटे शहर से आए हैं। स्ट्रगल कर रहे हैं। अभिषेक को बीच में रोकते हुए अंकिता ने कहा- लेकिन सुशांत बहुत शांत था, उसे तुम्हारी तरह गुस्सा नहीं आता था।
अभिषेक ने अंकिता से कहा कि दरअसल, वो इस शो में सुशांत के बारे में उनसे बात नहीं करना चाहते थे। तब अंकिता ने उनसे कहा कि उसके बारे में बात करते हुए हमेशा अच्छा ही लगता है। वो फैमिली है , जब भी उसका जिक्र होता है तब बड़ा गर्व होता है उसपर लेकिन हर किसी की अपनी जर्नी होती है। सुशांत के बारे में बात करते हुए अचानक अंकिता रोने लगींहैं।
अंकिता ने कहा, सुशांत खूब मेहनत करता था। अपने काम के प्रति वो पैशनेट थे, उन पर जुनून सवार था कुछ कर दिखाने का लेकिन जब आप इस तरह से पूरी जान लगा देते हो न, तब कुछ भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको काफी तकलीफ होती है। मैं ऐसी नहीं हूं। मैं बातें दिल पर नहीं लेती। सुशांत को छोटी-छोटी बातों से फर्क पड़ता था, जैसे ट्विटर पर लोग क्या बोल रहे हैं, उन बातों का भी उसपर असर होता था। वो लोगों के लिए बहुत सोचता था कि मेरे लिए कोई क्या बोल रहा है और ये शायद नॉर्मल था उसके लिए, क्योंकि वो छोटे शहर से आया था।

