Big Boss 17: ट्रोल करने वालों को एल्विश यादव ने लगाई फटकार, अनुराग डोभाल का किया सपोर्ट

इस वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश यादव अपनी मम्मी के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो में वे कहते हैं- अपना जो भाई है यूके राइडर…वैसे मैं किसी की तरफदारी नहीं कर रहा है। लेकिन सबकी अपनी-अपनी पर्सनैलिटी होती है।

0
272

न्यूज़लिंक हिंदी।  रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में हुआ है। शो में रोज कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखा जाता है। हाल ही में अनुराग डोबाल और अरुण माशेट्टी के बीच झगड़ा देखने को मिला था। जिसमें अनुराग ने बिग बॉस की प्रॉपर्टी का भी नुकसान किया था, इसलिए उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया।

अनुराग जबसे शो में आए हैं, उन्हें बाहर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब एल्विश यादव ने अनुराग का समर्थन किया है। उन्होंने बाबू भईया को ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश यादव अपनी मम्मी के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो में वे कहते हैं- अपना जो भाई है यूके राइडर…वैसे मैं किसी की तरफदारी नहीं कर रहा है। लेकिन सबकी अपनी-अपनी पर्सनैलिटी होती है। सब अपने-अपने तरीके से खेलते हैं। जो पसंद आता है पब्लिक उसे वोट करती है, लेकिन एक चीज जो मुझे पसंद नहीं आई वो ये है कि सारा जमाना ही उसके अगेंस्ट हो गया। बस एक नैरेटिव सेट कर दिया कि वो जो भी बोले बस जोकर का फेस लगा दो।

ये भी पढ़ें : दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की बढ़ीं मुश्किलें, CM केजरीवाल ने LG को भेजी रिपोर्ट, सस्पेंड करने की सिफारिश

आगे उन्होंने कहा – कि ये सब फन के लिए ठीक है, लेकिन वो भी तो इंसान ही है। अगर तुम उसकी जगह होते तो, हर आदमी हर वक्त सिर्फ गलत नहीं होता है। मैं शो देख नहीं पा रहा लेकिन वो कुछ अच्छी चीज भी कर रहा होगा। अपने मजाक के चक्कर में किसी को डिप्रेशन में ला दोगे। जो लोग ऐसा कर रहे हैं वो अनुराग को बुली कर रहे हैं ऑनलाइन।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here