बिग बॉस OTT सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव को कोटा पुलिस ने पकड़ा, जाने फिर क्या हुआ…

बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव को राजस्थान की कोटा पुलिस ने पकड़ा। एल्विश से पुलिस ने करीब आधे घंटे तक पूछताछ की जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश उन्होंने की थी। बता दें कि रेव पार्टी में सांपों का जहर परोसने का आरोप यूट्यूबर एल्विश यादव पर है।

0
342

न्यूज़लिंक हिंदी। बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विजेता एल्विश यादव को राजस्थान की कोटा पुलिस ने पकड़ा। एल्विश से पुलिस ने करीब आधे घंटे तक पूछताछ की जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश उन्होंने की थी। बता दें कि रेव पार्टी में सांपों का जहर परोसने का आरोप यूट्यूबर एल्विश यादव पर है। उनके खिलाफ नोएडा में केस दर्ज किया गया है।

बताते चले कि राजस्थान में इन दिनों चुनवा का माहौल है, जिसके चलते पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी लगा रखी थी। नाकेबंदी को देखकर एल्विश यादव भागने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद कोटा जिले की सुकेत पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त किया था। एल्विश को लेकर पुलिस थाने पहुंची थी जहां करीब आधे घंटे तक उससे पूछताछ की गयी , इसके बाद कोटा पुलिस ने नोएडा पुलिस को फोन करके बातचीत की। इस दौरान पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया तो कोटा पुलिस ने एल्विश यादव को रिहा कर दिया है।

नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एल्विश यादव रेव पार्टी का इंतजाम किया करता था। इन पार्टियों में विदेशा लड़कियों को भी बुलवाया जाता था। इस केस में एल्विश यादव समेत 6 नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी के साथ 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 जहरीले सांप भी बरामद किए थे।

नोएडा पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा वादी (पीएफए-एनिमल वेलफेयर ऑफिसर) की तहरीर के आधार पर एलविश यादव सहित 6 व्यक्तियों के खिलाफ नोएडा सेक्टर-51 स्थित बैंक्वेट हॉल में पार्टी करने और सांपों का जहर उपलब्ध कराने के मामले में FIR दर्ज करते हुए बैंक्वेट हॉल से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here