Bihar: तेजस्वी के भाषण से पहले टूटा मंच, मचा हड़कंप, कांग्रेस के पूर्व विधायक सभा को कर रहे थे संबोधित

बता दे कि रीगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उनका मंच टूट गया और वह गिर पड़े।

0
329

न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सीतामढ़ी पहुंचने से पहले ही उनकी सभा में बना हुआ मंच टूट गया। बता दे कि रीगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उनका मंच टूट गया और वह गिर पड़े।

वहीं, मंच टूटने के साथ ही अफरा-तफरी भी मच गई। हालांकि तुरंत माहौल को शांत कर लिया गया। दरअसल जन विश्वास यात्रा पर तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचने वाले हैं। डुमरा हवाई मैदान में मंच पर बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता और सभी कार्यकर्ता मौजूद हैं।

किसी के पास चौकी है तो लेकर आइए इस बात की भी मंच से अपील की जाने लगी। मंच टूटे या पहाड़ गिरे हमें संघर्ष करना है, बिहार के लिए लड़ना है का नारा बुलंद होने लगा।

ये भी पढ़ें : Hyderabad: स्माइल डिजाइनिंग कराने पहुंचा युवक, सर्जरी के दौरान मौत, अगले महीने होने वाली थी शादी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here