Bihar Bridge Collapsed: बिहार के सुपौल में गिरा कोसी नदी पर बन रहे देश के सबसे बड़े सड़क पुल का हिस्सा, कई लोग घायल

बिहार का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया। यह हादसा सुपौल में हुआ है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची राहत-बचाव कार्य की टीम और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

0
288

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार का सबसे बड़ा निर्माणाधीन पुल ध्वस्त हो गया। यह हादसा सुपौल में हुआ है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची राहत-बचाव कार्य की टीम और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुपौल में बन रहे बकौर निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा गिर गया जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक, पूल के पिलर संख्या 50,51,52 का गार्टर गिर गया।

ये भी पढ़े :  केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप ने किया SC का रूख, ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद, केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं राहुल गांधी

जिसके बाद इसमें कई लोग घायल हो गए। सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। दरअसल, इस पुल को 1200 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे हुए इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। गार्डर गिरा तो वहां मौजूद पुल बनाने वाली कंपनी के लोग मौके से फरार हो गए। इस पुल को बनाने का कांट्रैक्ट ट्रांस रेल कंपनी के पास है।

बता दें कि सुपौल जिले के बकौर एवं मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहे देश के सबसे लंबे (10.2 किलोमीटर) महासेतु के निर्माण तेजी से चल रहा है। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से 1199 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से इस महासेतु का एप्रोच सहित निर्माण किया जा रहा है। इसमें 1051.3 करोड़ रुपए से केवल पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे एक कार्य एजेंसी तैयार कर रही है। इसमें गैमन इंजीनियर्स एंड कांक्ट्रेक्टर्स प्राईवेट लिमिटेड और मेसर्स ट्रांस रेल लाईटिंग प्राईवेट लिमिटेड (ज्वाईंट वेंचर)शामिल है।

ये भी पढ़े : ED Arrest Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे…हैं…और रहेंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से चलाएंगे सरकार- आतिशी

इस पुल के निर्माण को पूर्ण करने का अगस्त 2023 तक समय निर्धारित था, जिसे अब वर्ष 2024 के अंत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक पुल का 56 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. इसमें कुल 171 पाया होगा जिसके 166 से अधिक पिलर बन कर तैयार हो चुके हैं। इस पुल में कुल तीन किलोमीटर एप्रोच पथ का निर्माण है। जिसमें बकौर की ओर से 2.1 किमी एवं भेजा की ओर से करीब 1 किमी एप्रोच पथ का निर्माण किया जाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here