न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। एनडीए में सीट बंटवारे होने के बाद अब चिराग पासवान की सीट भी फाइनल हो गई है। इसका एलान खुद चिराग पासवान ने मीडिया के सामने किया है। चिराग पासवान ने कहा कि प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है, कुछ नामों का सुझाव बिहार संसदीय बोर्ड द्वारा आया है उस पर भी चर्चा हुई है। ऐसे में इस सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चिराग पासवान का नाम भी पक्का है।
चाचा पारस से हाजीपुर में संभावित टक्कर पर बुधवार को चिराग पासवान ने दिल्ली में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि वह चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं। ऐसी चुनौतियों का सामना करते हुए ही यहां तक पहुंचे हैं।
#WATCH LJP (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "…प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है, कुछ नामों का सुझाव बिहार संसदीय बोर्ड द्वारा आया है उस पर भी चर्चा हुई है…हाजीपुर सीट से NDA के प्रत्याशी के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ूंगा।" pic.twitter.com/aZyKz2zaML
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2024
हम लोगों का 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य है
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद, हम बिहार के लिए रवाना होंगे। आने वाले दिनों में हमलोग बड़े रण की ओर अग्रेसर हो रहे हैं। हमलोगों का 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम जीतेंगे यह हमारा विश्वास है।
हाजीपुर सीट से मैं खुद चुनाव लड़ने जा रहा हूं
हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यह सहमति जरूर हुई है। आज भी संसदीय बोर्ड की बैठक में हाजीपुर सीट पर औपचारिक मुहर लगा दी गई है। हाजीपुर मेरे पिता की कर्मभूमि रही है। वहां से एनडीए प्रत्याशी के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ने जा रहा हूं।
वहीं चिराग के फैसले के बाद अब उनके चाचा पशुपति पारस के दांव का इंतजार है। पशुपति पारस ने भी हाजीपुर सीट पर दावा ठोक रखा है लेकिन अभी उन्होंने आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया है।