न्यूज़लिंक हिंदी। हैरत कर देने वाला मामला, बिहार के सीतामढ़ी जिले के एक गांव से तीन नाबालिग बच्चियां गायब हैं। तीनों के गायब हुए पांच दिन हो गए हैं। पुलिस से शिकायत की जा चुकी है।
तीनों में से अबतक किसी के सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। तीनों नाबालिग बच्चियों के परिजन काफी परेशान हैं। उन्हें चिंता इस बात की है कि तीनों बच्चे कहां और किस स्थिति में होंगे। परिजन को आशंका है कि तीनों बच्चियों से गंदा काम कराने के लिए उन्हें घर से भगा कर ले जाया गया है। ऐसा काम किसने किया है, इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को मुख्य रूप से दी है।
एक साथ, एक ही गांव से और एक ही दिन तीनों बच्चियों के गायब होने का मामला रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में एक बच्ची के पिता ने पुलिस को लिखित तौर पर घटना की जानकारी दी है और शीघ्र कार्रवाई कर तीनों बच्चियों को सकुशल बरामद करने की पूर्ण गुहार लगाई है। बहरहाल, एक साथ तीन बच्चियों की गुमशदगी का यह मामला पुलिस के लिए बड़ी गुत्थी बन गई है।
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, दो सितंबर की दोपहर से तीनों नाबालिग बच्चियों गायब हैं। तीनों की काफी खोजबीन भी की गई, बावजूद इसके वो नहीं मिल सकी हैं। एक के पिता ने पुलिस को जानकारी दी है कि थाना क्षेत्र के गौरीगामा गांव के विंदेश्वर सहनी की पत्नी पूजा कुमारी और गुडडू ने देह व्यापार कराने की नियत से बहला फुसलाकर तीनों बच्चियों को मोके से भगाया है। आरोपी ने ही तीनों को अज्ञात स्थान पर ही छिपा कर रख रखा है।

