Bihar : आज इंटरमीडिएट का रिजल्ट आएगा, जानिए कब, कहां और कैसे कर सकते हैं चेक

0
222

आज बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज दोपहर सवा एक बजे तक घोषित किया जाएगा।

और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि बिहार के शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार आज दोपहर 01:15 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का परीक्षाफल जारी करेंगे।

और इस अवसर पर बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे। और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल वेबसाइट http://www.interresult2025.com एवं https://interbiharboard.com पर भी उपलब्ध रहेगा।

इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। और इसके बाद “Inter (Class 12) Results” वाले लिंक पर क्लिक करें। फिर दिए गए फ़ील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

और ऐसा करने के साथ ही अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें। और अंत में अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव भी करें।

ये भी बता दें कि इस साल लगभग 13 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी है। और बोर्ड परीक्षा का आयोजन राज्य के 1, 677 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

और आंकड़ों की बात करें तो 12, 92, 313 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है। और बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here