Bihar : न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम, न इधर के रहे न उधर के रहे, अवैध संबंधों में लिपटी डर्टी लव स्टोरी, पढ़िए पुरी खबर

0
124

न्यूज़लिंक हिंदी। किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा होता है। किसी ने ये भी कहा है कि जब रिश्तों की डोर किसी के साथ बंध जाए, तो उसे निभाना ही बहुत प्यारा लगता है। उस रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री से संबंधों में दरार पड़ जाते हैं।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। जहां काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने ऐसा काम कर दिया है कि अब उसके दोनों तरफ से दरवाजे बंद हो गए हैं। उसे न प्रेमी अपना रहा है और न ही पति। महिला तीन दिनों से थाने में बैठकर अपनी गलती पर पछता रही है।

हुआ यूं कि महिला को पति के साथ रहते रहते एक युवक से प्यार हो गया। प्यार ऐसा हुआ कि वह पति का आंगन छोड़कर प्रेमी के साथ जीने मरने की कसम खाने लगी। घर की दहलीज पार कर गई। उसे यकीन था कि उसका प्रेमी उसे हृदय में बिठाकर जान से ज्यादा प्यार करेगा और अपने घर में स्थान देगा।

विडंबना ये रही कि रात के अंधेरे में चाहे उसका गुलशन कितना भी गुलजार रहा हो। उसकी सोच दिन के उजाले में पूरी तरह काफूर हो गई।हालात ये है आज प्रेम में पागल हुई प्रेमिका न विवाहिता रही न प्रेमिका ही।

आज वह अपने प्रेमी के इंतजार में थाने में बैठी पिछले तीन दिनों से आंसू बहाने को पुरी तरह विवश है। उसका पति भी उसे दो टूक जवाब दे चुका है कि जब महिला घर की दहलीज पार कर गई है, तो वह अपने प्रेमी के साथ रहने को पुरी तरह स्वतंत्र है।

वह उसके साथ कोई भी संबंध नहीं रखना चाहता और तो और इस मामले में लड़की के मायके वाले भी कोई कदम उठाने को तैयार नहीं हैं। ससुराल वाले तो पहले से ही अपना दरवाजा बंद कर बैठे हैं। अब पुलिस है कि तय नहीं कर पा रही इस महिला का अब क्या करें? न तो उसे प्रेमी रखने को तैयार है और न पति का घर ही उसके लिए खुला हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here