Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से अजब-गजब खबर आई है। यहां एक कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र बना दिया गया। यह प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद जिले के अधिकारियों को इस पत्र की जानकारी मिली है। बिहार तक की खबर की माने तो यह आवासीय मसौढ़ी अंचल कार्यालय से जारी किया है।
बता दें कि पिछले महीने से शुरू हुई एसआईआर (Special Intensive Revision) में मांगे गए दस्तावेजों के कारण लोगों ने अपने आवासीय प्रमाण पत्र बनवाए। सरकार ने ज्यादा संख्या में लोगों द्वारा आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने का अभियान चलाया। लेकिन इस जल्दबाजी में एक कुत्ते का भी प्रमाण पत्र बना दिया गया।
यह भी पढ़ें: समाज कल्याण मंत्री का निजी सचिव छेड़छाड़ में गिरफ्तार, असीम अरुण ने खुद पुलिस को सौंपा

