Bihar News : प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने बेटी को मार डाला, साक्ष्य मिटाने के लिये शव को आनन-फानन में जलाया

0
205

न्यूज़लिंक हिंदी। सीतामढ़ी में एक लड़की की उसके ही माता पिता ने निर्मम हत्या कर दी,यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि लड़की के माता-पिता ने ही की। कारण बस इतना था कि उनकी बेटी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने की जिद पर आमादा थी। इतनी सी बात से नाराज होकर जवान बेटी को उसके माता-पिता ने ही मार डाला। इतना ही नहीं साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से दोनों की लाश को जला दिया। पुलिस ने छानबीन की तो दंग रह गई। जांच में पता चला हत्या लड़की के माता पिता ने ही की है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को पूर्ण रूप से गिरफ्तार कर लिया।

मामला जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के परसौनी मुख्य चौक की है। पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग से नाराज माता-पिता ने पुत्री की हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आननफानन में जला भी दिया। हालंकि, सूचना मायने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने पुत्री की हत्या कर शव जलाने की देने की बात स्वीकार कर ली है।

परसौनी थानेदार सुनीता कुमारी ने मामले की जांच की। वही, उन्होंने जांच के दौरान दोनों से पूछताछ भी की,पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने प्रेम-प्रसंग में अपनी पुत्री की हत्या की बात स्वीकार किया है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने चौकीदार के बयान पर एफआईआर कर दोनों को न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानेदार ने बताया कि उन्हे आसपास के लोगों द्वारा इस घटना की सूचना दी गई थी।

लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को जब जानकारी मिली तो माता-पिता ने उसकी शादी तय कर दी। सोमवार को लड़की देखने की रस्म भी पूरी की गई। बावजूद पुष्पा तय शादी से इनकार करती रही और अपने प्रेमी संग शादी की जिद करती रही। इसके बाद पुत्री की जिद से नाराज निरंजन बैठा व मां हीरामणि देवी ने मिलकर देर रात पुत्री की हत्या कर शव को रातों रात जला दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here