न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के आरा में दिनदहाड़े हुई बैंक लूट,नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ स्थित ऐक्सिस बैंक में पांच अपराधी बैंक में घुसे। महज चार मिनट पर बैंक के स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाकर 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधी भागते वक्त बैंक को अंदर से लॉक कर दिया। शटर भी डाउन कर दिया। इधर, अचानक पुलिस को इसकी भनक लगी। फौरन पुलिस बैंक के बाहर पहुंची।
पुलिस अपराधियों से सरेंडर करने को कहा
बैंक में अपराधियों के घुसे होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते एएसपी, नवादा, टाउन थाना समेत डीआईयू की टीम बैंक के बाहर पहुंची। पुलिस टीम ने बैंक को बाहर से घेर लिया है। पुलिस अपराधियों से सरेंडर करने की अपील करने लगी। पुलिस को लग रहा था कि अपराधी बैंक के अंदर ही घुसे हैं।
देखते ही देखते एसपी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी पिस्टल और रायफल लेकर बैंक के बाहर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने की तैयारी कर ली थी। अचानक पता चला कि सभी अपराधी फरार हो गए।
अपराधी पुलिस की आँखों में धूल झोंक कर कैश लूट कर भाग गए
भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के द्वारा पुष्टि करते हुए बताया गया कि 16 लाख रुपया अपराधी लूट कर भागे है। एसपी द्वारा बताया गया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस दो मिनट के अंदर बैंक पहुंच गई उसके बावजूद अपराधी बैंक के मेन गेट पर ताला मार भाग गए थे।
इस वजह से थोड़ा कंफ्यूज़न पुलिस को हुआ कि अपराधी अंदर ही हैं लेकिन जब ताला तोड़ा गया तो पता चला कि अपराधी पहले ही कैश लूट कर भाग गए। पुलिस द्वारा शहर के चारों तरफ़ नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार किया जायगा और पैसा की बरामदगी की जायगी।

