Bihar News: ट्रिपल मर्डर से दहला बेगूसराय, महिला, उसके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 25 वर्षीय एक महिला और उसके पिता एवं भाई की उसके ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

0
313

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 25 वर्षीय एक महिला और उसके पिता एवं भाई की उसके ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गोबिंदपुर मे पारिवारिक विवाद मे खूनी संघर्ष की बड़ी घटना हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव की है।

मृतकों की पहचान नीलू कुमारी (25), उसके पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के रूप में हुई है। वे बेगूसराय जिले के श्रीनगर इलाके के रहने वाले थे। साहेबपुर कमाल पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया, ‘‘घटना शनिवार शाम हुई, जब उमेश यादव अपने बेटे और बेटी के साथ नीलू कुमारी के ससुराल गए थे।’’ पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है।

ये भी पढ़े : किसानों की सरकार के साथ चौथे दौर की बातचीत आज, शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रर्दशन का छठा दिन

क्या है मामला
बताया जा रहा है की इस घटना मे एक ही परिवार के पिता पुत्र और पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि लड़की और लड़का आपस मे प्रेम करते थे। बाद मे दोनों के एक साथ पकड़े जाने पर उनकी शादी मंदिर मे दोनों की मर्जी से की गई थीं। पर बाद मे घर के बहकावे मे लड़का लड़की को रखने से इंकार कर रहा था। जिसके कारण पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के पक्ष के द्वारा 15 लाख रुपया की मांग की गई थीं। जिसके बाद ही लड़की को रखने की बात कही गई थीं। इसी सिलसिले मे 15 लाख रुपया जमा हो जाने के बाद आज परिवार के लोग लड़का पक्ष के यहां लड़की को लेकर गए थे। इसी दौरान लड़का पक्ष लड़की को रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद 15 लाख रुपया लेने के बाद एक के बाद एक तीनो लोगों को गोली मार दी गई। जिसमे पिता, पुत्र और लड़की शामिल है।

ये भी पढ़े : बिहार: हैवान पिता ने 3 बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला, आत्महत्या की कोशिश, पढ़ें पूरी खबर

बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष को जानकारी मिली थीं कि लड़का के बड़े भाई की शादी रविवार को होने जा रही है। लड़की पक्ष के द्वारा ये सोचा गया की इसी बहाने उसकी लड़की भी उस घर मे रहने लग जाएगी। जिसके कारण वो लोग पैसा और लड़की को एक गाड़ी कर ले गए, पर होनी को कुछ और मंजूर था। लड़की को ससुराल मे बसाने की तमन्ना अधूरी ही नहीं रह गई। बल्कि एक साथ तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के इस मामले मे लड़की का ससुर पति सहित परिवार के अन्य लोग शामिल थे।

घटना के बाद लड़का पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए है। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर श्रीनगर निवासी 60 वर्षीय उमेश यादव , 25 वर्षीय राजेश यादव और बेटी 21 वर्षीय नीलू कुमारी के रुप में हुई है। घटना से गांव मे तनाव बरककार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here