न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह बेऊर जेल से बरी हो गए। पटना हाई कोर्ट ने उन्हें एके-47 राइफल और बुलेटप्रूफ जैकेट मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने बाढ़ में जमकर आतिशबाजी की। अनंत सिंह पर अपने घर में एके-47 राइफल और बुलेटप्रूफ जैकेट रखने का आरोप था। निचली अदालत ने उन्हें इन मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधायकी चली गई थी।
हालांकि, हाईकोर्ट ने उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया है, जिसके बाद वो जेल से बाहर आ गए। लेकिन इसी बीच उनके कई समर्थकों पर FIR दर्ज की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह के बरी होने की खुशी में बाढ़ में उनके समर्थक सड़कों पर उतर गए। अनंत सिंह की रिहाई का फैसला आते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बाढ़ में उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए और जमकर आतिशबाजी भी की। उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। समर्थकों का कहना था कि अनंत सिंह को गलत तरीके से फंसाया गया था और अदालत ने सच्चाई सामने ला दी है। इसके बाद उन्होंने जमकर पटाखे भी फोड़े।
मिली जानकारी के मुताबिक बाढ़ थाने के थानेदार प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, कानून के जानकारों का कहना है कि सभी आरोपियों को जमानत मिलने की संभावना है क्योंकि मामला जमानती धाराओं में संयुक्त रूप से दर्ज किया गया है।

