Bihar News : स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर छुट्टी में कटौती तो नीतीश सरकार पर बरसे गिरिराज, बोले- नीतीश को उठाना पड़ेगा खामियाजा

बिहार की नीतीश सरकार ने नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया, जिसे लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है।

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी। शिक्षा विभाग ने सोमवार को 2024 का अवकाश तालिका जारी कर दिया है। इसमें हिंदू के प्रमुख त्योहार शिवरात्रि, रामनवमी, श्रावण की अंतिम सोमवारी, तीज, जिउतिया, जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के अवकाश को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही होली, दुर्गापूजा, दीवाली, छठ आदि त्योहार के अवकाश के दिनों को कम कर दिया गया है। अगले साल मुहर्रम, बकरीद, ईद की छुट्टियों के दिनों को बढ़ाया गया है। वहीं, गुरु गोविंद सिंह जयंती, रविदास जयंती व भीमराव आंबेडकर जयंती पर अवकाश घोषित किया गया है।

होली के अवकाश को तीन से दो, दुर्गापूजा के छह से तीन, दीवाली व छठ की आठ से चार दिन कर दिया गया है। वहीं, ईद पर अवकाश दो से तीन दिन, बकरीद की दो से तीन तथा मुहर्रम की एक से दो दिन कर दिया गया है। अब इस एकेडमिक कैलेंडर को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है।

ये भी पढ़े : Pakistan: इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के तलाकशुदा पति ने लगायें आरोप कहा, ‘इलाज की आड़ में मेरी बीवी से…

गिरिराज ने महागठबंधन सरकार पर लगाया आरोप
बिहार की नीतीश सरकार ने नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया, जिसे लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन सरकार पर स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर छुट्टी खत्म करने का आरोप लगाया। यही नहीं उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने कहा कि एक बार फिर से नीतीश सरकार ने तीसरी बार तुगलकी फरमान जारी कर हिंदू त्योहारों पर स्कूलों में छुट्टियां खत्म कर दी है। शिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे महापर्वों की छुट्टियों को काट दिया गया है और ईद-बकरीद की छुट्टी बढ़ा दी गई है।

‘नीतीश सरकार इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही’
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश सरकार बिहार में इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही है। इसी कारण से अररिया, पूर्णिया और कटिहार जैसी जगहों पर शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी हो रही है। अब तो लगता है कि नीतीश सरकार पूरे बिहार में शुक्रवार को ही स्कूलों की छुट्टी करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़े : UP News: राहुल गांधी को मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने किया तलब, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

गिरिराज बोले- नीतीश को उठाना पड़ेगा खामियाजा
गिरिराज सिंह ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हिंदुओं त्योहारों पर जिन छुट्टियों को काटा गया है अगर बिहार सरकार ने उन्हें फिर से बहाल नहीं किया तो इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। नीतीश कुमार को आने वाले चुनाव में इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। भविष्य में नीतीश कुमार को मोहम्मद नीतीश और लालू यादव को मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here