Bihar News : शिक्षा विभाग में 13 हजार शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,ड्यूटी से गायब शिक्षकों के वेतन में की कटौती

0
232

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार शिक्षा विभाग में 13 हजार शिक्षकों के खिलाफ बड़ी ही कढ़ी रूप से कार्रवाई की है। केके पाठक का विभाग ने ड्यूटी से गायब 12987 शिक्षकों के वेतन में कटौती भी की है।

दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी स्कूलों का निरीक्षण लगातार कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पिछले छह महीने में 12,987 शिक्षक ड्यूटी से गायब मिले। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों की वेतन में विभाग ने कटौती की है।

इतना ही नहीं, शिक्षा विभाग ने पिछले छह महीने में विभिन्न शिक्षा नियमों के उल्लंघन के लिए 39 अन्य शिक्षकों को निलंबित भी कर दिया हैं।  जबकि 13 शिक्षकों को बिना मंजूरी के छह महीने से दो साल तक की अवधि के दौरान ड्यूटी पर कथित रूप से अनुपस्थित रहने और शिक्षकों की भर्ती नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने के चलते सेवा से पूर्ण रूप से बर्खास्त कर दिया है।

बिहार शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले छह महीने 23 दिसंबर तक में विभाग ने बिना सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के, ड्यूटी पर अनुपस्थित छह महीने से दो साल की अवधि में पाए गए 12,987 शिक्षकों के वेतन में कटौती की है।

इसके अलावा 131 अन्य शिक्षकों के वेतन में कटौती के लिए भी सिफारिशें पूर्ण रूप से की गई हैं। वहीं, बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती नियमों के प्रावधानों के कथित उल्लंघन के लिए पिछले छह महीने में 13 शिक्षकों को बर्खास्त भी कर दिया  गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here