Bihar: पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, महागठबंधन का थाम सकते हैं हाथ

एक हफ्ते पहले तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रहे सांसद पशुपति कुमार पारस ने एनडीए के सीट बंटवारे से नाराज होकर यह कदम उठाया है।

0
258

न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। आज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। एक हफ्ते पहले तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा कर रहे सांसद पशुपति कुमार पारस ने एनडीए के सीट बंटवारे से नाराज होकर यह कदम उठाया है। अब माना जा रहा है कि वह महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह बात सामने नहीं आई है।

इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में पशुपति पारस ने कहा कि सोमवार को एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया। मैंने पांच-छह दिन पहले कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक एनडीए की सीटों की घोषणा आधिकारिक तौर पर ना हो जाए।

पशुपति ने आगे कहा कि उन्होंने ईमानदारी से एनडीए की सेवा की, आज भी वह पीएम मोदी के शुक्रगुजार हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई। उन्होंने कह कि इसलिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है।

बता दे कि राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक समय उनके भतीजे की जगह पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी। अब पीएम मोदी बिहार में नई पीढ़ी को मौका देना चाह रहे हैं। इसके अलावा कोई बात नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चाचा-भतीजा की बात है और समझौता हो जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Maharashtra: राज ठाकरे ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव से भी की मुलाकात, एनडीए में MNS की एंट्री तय!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here