Bihar: पीएम मोदी जनसभा को किया संबोधित, विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

पीएम ने कहा, बिहार का विकास मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन और बेटियों को अधिकार मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और बिहार के विकास के संकल्पित है।

0
244

न्यूज़लिंक हिंदी, बिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित कर रहे है। बता दे कि सीएम नीतीश कुमार भी मंच पर उनके साथ मौजूद रहे। पीएम मोदी ने औरंगाबाद की सभा दोनों हाथ जोड़कर प्रमाण किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, आज बहुत खुशी की बात है कि आज पीएम नरेंद्र मोदी हम सबके बीच उपस्थित हैं। आज वह विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है कि लाखों की संख्या में लोग पीएम मोदी के स्वागत में यहां मौजूद हैं। मैं आपलोगों की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं।

जनता को समर्पित भी करते .. मोदी की गांरटी है
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आप सब यहां आएं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की जन्मभूमि है। साढ़े 21 हजार करोड़ के विकास योजनओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इनमें आधुनिक बिहार की झलक है। यही एनडीए की पहचान है। हम काम की शुरूआत भी करते हैं। इसे पूरा भी करते हैं और जनता को समर्पित भी करते हैं। यह मोदी की गांरटी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए बिहार आना कई मायनों में खास है। अभी कुछ दिन पहले ही जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है। यह सम्मान बिहार के गौरव को मिला है। अभी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा खुशी माता सीता की धरती पर मनाई गई होगी। बिहार में डबल इंजन की सरकार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है। इस समय बिहार की जनता में काफी उत्साह है। अब बिहार को लूटने का सपना देखने वालों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं।

बिहार की जनता को धन्यवाद करने आया हूँ
मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि है कि बिहार में एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद परिवाद की राजनीति हाशिये पर जाने लगी है। परिवारवादी राजनीति की एक और विडंबना है कि मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है लेकिन मां-बाप की सरकारों के काम-काज काज का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं होती है।

यह है परिवादी पार्टी की हालत है। मैंने तो सुना है कि इनकी पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी इस बार बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार ही नहीं हो रहे हैं। सब भाग रहे हैं। वह राज्यसभा की सीटें खोज रहे हैं। जनता साथ देने को तैयार नहीं है यह है आपके साथ और आपके विश्वास की ताकत। उन्होंने कहा कि मोदी इसी विश्वास के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद करने आया है।

फ्लैश लाइट जलकार विकास का उत्सव मनाइए
पीएम ने कहा, बिहार का विकास मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति और कानून व्यवस्था का राज मोदी की गारंटी है। बिहार में बहन और बेटियों को अधिकार मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म हमारी सरकार इन्हीं गारंटियों को पूरा करने और बिहार के विकास के संकल्पित है। आप सब अपने मोबाइल निकालिए और फ्लैश लाइट जलकार विकास का उत्सव मनाइए। बता दे कि भारत माता के जयकारे लगा कर पीएम मोदी ने यह संबोधन खत्म किया।

ये भी पढ़ें : सांसद जयंत सिन्हा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी, चुनाव न लड़ने के दिए संकेत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here