न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो चुका है। जिसको लेकर सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव भी बीते कई दिनों से लोकसभा चुनाव में लोकसभा सीट पूर्णिया से लड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं। पप्पू यादव का ‘प्रणाम पूर्णिया’ के नाम से कैंपेन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात सीट बंटवारे को लेकर थी। हालांकि, अभी इसपर आधिकारिक बयान आना बाकी है।
ये भी पढ़े : Lok Sabha Election के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 19 अप्रैल को 102 सीटों पर होगा मतदान
लालू-तेजस्वी से मिले पप्पू यादव, इस रणनीति पर चर्चा
महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसाद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी से मुलाकात की। बताया जा रहा है पप्पू यादव पूर्णिया से महागठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर आज फोटो शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा कि अभिभावक पितातुल्य लालू जी, नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी जी के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाक़ात हुई। बिहार में भाजपा को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडी गठबंधन की मजबूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता लक्ष्य है।
पप्पू यादव ने पोस्ट कर दी जानकारी
पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज अभिभावक पितातुल्य आदरणीय लालू जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष भाई तेजस्वी जी के साथ पारिवारिक माहौल में मुलाकात हुई। मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। बिहार में INDIA गठबंधन की मजबूती, सीमांचल, कोसी, मिथिलांचल में 100% सफलता लक्ष्य है।
ये भी पढ़े : पूर्व IFS अधिकारी तरणजीत सिंह संधू BJP में हुए शामिल, इस लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
मंत्री अशोक चौधरी की बेटी लड़ सकती हैं जमुई से चुनाव
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल की बहू शांभवी चौधरी जमुई से चिराग पासवान की पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। मीडिया ने जब इस मामले में मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह उनके ससुराल का फैसला है।

