न्यूज़लिंक हिन्दी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार को सुबह सासाराम से शुरुआत हुई। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सासाराम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लिया। इसी बीच इन दोनों नेताओं की गहरी दोस्ती साफ-साफ नजर आ रही थी। सबसे दिलचस्प नजारा यह देखने को मिला कि राहुल गांधी जीप में साइड की सीट पर बैठे थे और तेजस्वी ड्राइव कर रहे थे।

राहुल और तेजस्वी जनसभा को संबोधित करेंगे
बता दे कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए रोहतास से कैमूर के बीच एनएच-2 पर महागठबंधन के कार्यकर्ता जगह-जगह पर एकत्रित नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एनएच-2 होते दुर्गावती प्रखंड के धनेक्षा तक रोड शो करेंगे। इसके बाद में धनेक्षा इंटरस्तरीय स्कूल में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि कांग्रेस को बिहार में आरजेडी का हमेशा से साथ मिलता रहा है। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
RJD और Congress कार्यकर्ता हुए उत्साहित
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के सारथी की भूमिका निभाई वह ड्राइविंग सीट पर बैठे और जमुहार से सासाराम शहर तक तेजस्वी यादव ने ही गाड़ी की स्टेरिंग भी संभाली। इस दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी दोनों ही उत्साहित नजर आए। राहुल गांधी के स्पोर्ट्स मैन स्पिरिट की वजह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का माहौल ही बदलता नजर आया। राजद कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उत्साहित हो गए।

देशव्यापी जाति जनगणना आयोजित करने का विचार – राहुल गांधी
गुरुवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ओबीसी, दलित और पिछड़े वर्ग, जो देश की आबादी का 73 प्रतिशत हिस्सा हैं, कॉर्पोरेट जगत, उद्योगों, मीडिया, व्यापार मंचों पर बहुत कम या प्रभाव रखते हैं।
ये भी पढ़ें : Bharat Bandh: भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, Delhi-NCR में लगा लम्बा जाम, जानें किसानों की क्या हैं मांग?
यही कारण है कि अगर हम चुने जाते हैं तो हमारी पार्टी ने देशव्यापी जाति जनगणना आयोजित करने का विचार रखा है, क्योंकि यह क्षेत्रों और मंचों पर उपेक्षित समुदायों का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगा। यह अभ्यास एक सामाजिक एक्स-रे के समान होगा। इससे हमें यह भी पता चलेगा कि प्रत्येक समुदाय अपनी आबादी के मामले में कहां खड़ा है।
अखिलेश यादव भी यात्रा में होंगे शामिल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से आज उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रवेश करेगी। यूपी में यात्रा का स्वागत खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। यूपी में भाई राहुल गांधी के साथ वो यात्रा का हिस्सा रहेंगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Nyay Yatra: भदोही में नहीं मिली यात्रा को अनुमति, खेत में ठहरेंगे राहुल गांधी

