Bihar : लड़की को प्यार करने की ऐसी सजा,जिसे सुन कर काँप जाए रूह,जानिए आगे

0
140

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के बेतिया में रूह कांप जाने वाली घटना सामने आयी है, कोई पिता अपनी बेटी को 6 टुकड़ों में काटकर बोरा में डालकर नहर में फेंक दिया? ऐसा करने से पहले उसका हाथ तक नहीं कांपा।

घटना बेतिया के चनपटिया थानाक्षेत्र के एक गांव की है, पिता की डांट से नाराज बेटी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पिता ने बेटी के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे 6 टुकड़ों में ही कटवा दिया।

हैरानी की बात है कि बेटी के शव को काटने के लिए पिता ने 8500 रुपए में एक एक्सपर्ट भी हायर किया, इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। पुलिस आरोपी पिता और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रविवार की शाम की बतायी जा रही है, जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर मीर टोला के समीप नहर में एक लड़की का शव बरामद किया गया। शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में डाल को बांधा गया था। पुलिस ने जब बोरा खोला तो देखकर होश उड़ गए।

बोरे में 6 टुकड़े तो मिले लेकिन शव का सिर नहीं था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुट गयी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की यह शव चनपटिया थानाक्षेत्र के चुहड़ी गांव निवासी विरेंद्र साह के पुत्री की है। इसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। घटनास के बारे में पूछताछ की तो पहले पिता कुछ भी बता नहीं रहा था लेकिन जब दबिश दी तो उसने पूरी बात कबूल कर ली।

पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली, इसके बाद उसने शव को ठिकाना लगाने के लिए उसके टूकड़े करवा दिए। उसने अपने सहयोगी का भी नाम बताया, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार भी कर लिया।

मृतिका का सिर अब तक बरामद नहीं हुआ है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में मृतका के पिता वीरेंद्र शाह और उसके एक सहयोगी प्रभु शाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पिता के अनुसार उसकी बेटी की शादी नवंबर में होने वाली थी लेकिन उसकी बेटी यूपी के एक गोलगप्पा वाला से प्यार करती थी जो वहीं बाजार में गोलगप्पा बेचता था। उसने बताया कि वह अपनी बेटी को इसके लिए काफी समझाया था लेकिन उसने नहीं मानी थी।

उसने बताया कि 22 जुलाई को उसने अपनी बेटी को इसको लेकर डांट लगायी थी, इसके बाद उसने आवेश में आकर सुसाइड कर ली। इसके बाद वह शव को ठिकाना लगाने के बारे में सोचने लगा। ताकि घटना का आरोपी उसपर बिल्कुल भी ना लगे।

विरेंद्र सिंह ने अपने गांव के प्रभु शाह को गोरखपुर से बुलाया, पुलिस के मुताबिक प्रभु शाह यूपी में फल बेचने का काम करता था और वहीं मछली भी बेचता था। पिता ने प्रभु शाह को 8500 रुपए दिए और कहा कि उसकी बेटी के शव को ठिकाना लगा दे।

इसके लिए 500 रुपए एडवांस में दिया गया था, बांकी रुपए एक सप्ताह बाद देने की बात कही थी। गिरफ्तार प्रभु शाह ने बताया कि उसने मछली काटने वाला धारदार हथियार से लड़की के शव को 6 टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद बोरा में बंदकर नहर में बहा दिया। पुलिस ने पूछताछ में खुलासा किया है कि इस घटना में उसके पिता के साथ उसके परिवार के 6 से 7 लोग भी शामिल हैं, जिसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here