न्यूज़लिंक हिंदी। चुनाव से पहले बिहार में सियास गलियारों में हलचल बढ़ गई है। बता दे कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीपीएससी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर नीतीश कुमार से तीन कड़े सवाल पूछ लिए हैं। तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए पेपर लीक पर कई सवाल दागे हैं।
तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षक भर्ती परीक्षा की उपलब्धियां भी गिनवा दीं। उन्होंने कहा कि हमने 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की लेकिन कोई पेपर लीक नहीं हुआ, लेकिन अब ऐसी कौन सी ताकत आ गई है जो इस तरह का खेल कर रही है।
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रदेश की जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की अगुवाई वाली नीतीश कुमार सरकार से सवाल करते हुए कहा, “बिहार में तीसरे चरण की बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक के कारण 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परेशानी हुई है। आखिर ऐसा क्यों हुआ?” आरजेडी-जेडीयू गठबंधन की तत्कालीन प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा, “हमने 17 महीनों में चार लाख से अधिक नौकरियां दी, कभी भी किसी नियुक्ति परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ।
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने केवल 𝟕𝟎 दिनों में दो चरण में 𝟐 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की। शिक्षक भर्ती परीक्षा के दोनों चरणों में 𝟏𝟕 लाख से अधिक अभ्यर्थी होने के बावजूद भी कभी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली। सब नियुक्ति निष्पक्ष, पारदर्शी और सहज प्रक्रिया से हुई।
अब ऐसी कौन सी ताकत और तत्व बिहार सरकार में है जिसके कारण तीसरे चरण की नियुक्ति के लाखों परिक्षार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? तीसरे चरण में भी 𝟏 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति का नीतिगत निर्णय हमारे कार्यकाल में हमने कराया था। अब ये NDA सरकार इसे लटका, अटका और भटका क्यों रही है?
ये भी पढ़ें : CAA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

