Bijapur: बस्तर की धरती एक बार फिर बम और गोलियों के धमाकों से गूंज उठा,मुठभेड़ में 9 नक्सली ढेर हुए

0
227

न्यूज़लिंक हिंदी। बस्तर में नक्सलियों को जवानों ने बड़ा ही तगड़ा धक्का दिया है।  बीजापुर के गंगालूर में घात लगाए नक्सलियों को जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया।  मारे गए सभी माओवादी हार्डकोर नक्सली थे।  बस्तर एसपी ने 9 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि कर ली  है।

पुलिस ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार भी बरामद हुआ है।  मुठभेड़ वाली जगह से सर्चिंग के दौरान एक एलएमजी हथियार भी मिला है।  9 नक्सलियों के मारे जाने के बाद जवानों का मनोबल हाई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे बस्तर में इन दिनों जवानों का सर्च ऑपरेशन तेज हो गया है।

जवान एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग के लिए नक्सलियों के सेफ जोन तक में जा रहे हैं।  मंगलवार को भी डीआरजी, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, बस्तर फाइटर्स और बस्तरिया बटालियन के साथ एसटीएफ की टीम सर्चिंग पर पूर्ण रूप से निकली थी।

जवान की टीम जैसे ही कोरचोली और लेंड्रा के जंगलों में पहुंची।  पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी।  जवानों ने भी तुरंत मोर्चा बंदी करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया।  घंटों तक चली मुठभेड़ में 9 हार्डकोर नक्सली मार दिए गए।

इस मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।  साथ ही इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद सहित दैनिक उपयोग की सामग्री भी मौके से बरामद कर ली गई है।  पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ सुबह 6 बजे शुरु हुई थी जो शाम तक चली।  जवानों ने बड़ी ही बहादुरी का परिचय देते हुए 9 नक्सलियों को मार गिराया।  9 नक्सलियों के मारे जाने से जवानों में खुशी का माहौल है।

 

सूत्रों द्वारा मिली हुई सूचना के बाद सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे, लेंड्रा इलाके में तत्काल रिइंफोर्समेंट टीम भी भेजी गई।  जवानों ने माओवादियों को घेर लिया गया। जवानों ने घेरबंदी कर 9 नक्सलियों के ढेर कर दिया। शवों की शिनाख्त हो रही है।  जिस इलाके में मुठभेड़ हुई उस इलाके में खूंखार नक्सली पापा राव की मौजूदगी की भी खबर मिली थी।

 

मारे गए लोगों की पहचान होने के बाद साफ होगा उसमें पापा राव भी शामिल है या नहीं। अगर मारे गए नक्सलियों में पापा राव भी है तो फिर ये जवानों के लिए बड़ी कामयाबी साबित होगा। जवानों को बड़ी सफलता मिली है।  इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।  नक्सलियों को भारी नुकसान भी पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here