कानपुर। भाजपा उत्तर जिले के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सोमवार को प्राइवेट अस्पताल के वार्ड को ही पार्टी कार्यालय बना दिया। यूपी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर पार्टी की ओर से दी गई अभियानों की सूची के बाद जिलाध्यक्ष ने आनन-फानन में अस्पताल में ही पार्टी नेताओं की बैठक बुला ली, और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित बाएं पैर में हेयरलाइन फैक्चर होने की वजह से पिछले एक सप्ताह से आर्य नगर स्थित वेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।


