गुजरात में BJP को लगा दूसरा झटका, चुनाव लड़ने से एक ही दिन में दो उम्मीदवारों ने किया इनकार

वडोदरा से भाजपा उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने भी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। गुजरात भाजपा में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से घमासान मच गया है।

0
203

न्यूज़लिंक हिंदी, गुजरात। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को आज दो बड़े झटके लगे हैं। आपको बता दे कि साबरकांठा से बीजेपी उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने लोकसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है।

बता दे कि बीजेपी के घोषित उम्मीदवार भीखाजी ठाकोर ने ऐलान किया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, हालांकि उन्होंने न लड़ने का कारण नहीं बताया है। अब बीजेपी को इन दोनों सीटों पर नया उम्मीदवार चुनना होगा। इससे पहले वडोदरा से भाजपा उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने भी चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। गुजरात भाजपा में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से घमासान मच गया है।

व्यक्तिगत कारणों से चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं
वहीं वडोदरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजनबेन भट्ट ने ऐलान किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वो अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने पढ़ा जेल से भेजा संदेश, कहा- केजरीवाल लोहे की तरह मजबूत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here