प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पलटवार कहा कि- अहंकार पर पाठ पढ़ाने से पहले उन्हें आईना देखने की जरूरत

दोनों ही पार्टियां मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए जी-जान लगा रही हैं। इस बीच प्रियंका ने सिंधिया पर एक रैली में जब तंज कसा तो केंद्रीय मंत्री भी पलटवार करने में पीछे नहीं हटे।

0
163

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग हुई है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पलटवार किया है।दोनों ही पार्टियां मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए जी-जान लगा रही हैं।

इस बीच प्रियंका ने सिंधिया पर एक रैली में जब तंज कसा तो केंद्रीय मंत्री भी पलटवार करने में पीछे नहीं हटे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही अपने प्रचारकों को मैदान में उतारा है हालांकि, बीजेपी की तरफ से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कभी कांग्रेस के लिए वोट मांगा करते थे। ऐसा ही एक नाम है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का, जिन्हें लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका कद छोटा है, लेकिन अहंकार बड़ा। इस पर सिंधिया ने पलटवार करते हुए उन्हें अहंकार पर शिक्षा देने से पहले खुद शीशे में जाकर अपना चेहरा देखना चाहिए।

एमपी के दतिया में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा
बीजेपी के सभी नेता थोड़े अजीब हैं. सबसे पहले हमारे सिंधिया हैं. मैंने उनके साथ उत्तर प्रदेश में काम किया है. असल में उनकी हाइट थोड़ी छोटी है, मगर अहंकार तो वाह भई वाह है.’ प्रियंका ने आगे कहा, ‘उनके पास जाने वाले हर कार्यकर्ता का यही कहना रहा है, कि हमें उन्हें महाराज कहना पड़ता है और अगर हम ऐसा नहीं कहते हैं, तो हमारे मुद्दे को नहीं सुलझाया जाता है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘उन्होंने अपने परिवार की परंपरा का बखूबी पालन किया. गद्दारी तो बहुतों ने की, लेकिन उन्होंने ग्वालियर और चंबा की जनता से गद्दारी की और सरकार गिरा दी.’

ये भी पढ़ें : कनाडा ने भारत को अभी तक नहीं दिए सबूत, निज्जर विवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर का दो टूक जवाब

प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए सिंधिया ने कहा
अहंकार पर पाठ पढ़ाने से पहले उन्हें आईना देखने की जरूरत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘प्रियंका गांधी पार्ट-टाइम नेत्री हैं, तो इन दो परंपराओं के फर्क को समझने की उनमें क्षमता हो, इसकी आशा मैं नहीं करता – किस परिवार के सपूतों ने अफगानों से लेकर मुगलों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा हेतु अपनी जान की कुर्बानी दी थी।

आगे कहा, ‘किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय जमीन ही भेंट के रूप में दे दी थी? किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगाई थी? और आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है? काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें.’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here