सोनीपत में BJP नेता की गोली मारकर कर दी गई हत्या

0
152

हरियाणा के सोनीपत जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर कर दी गई हत्या। और यह घटना होली की रात में हुई।

मृतक भाजपा नेता की पहचान सुरेंद्र जवाहरा के रूप में हुई है। सुरेंद्र सोनीपत के मुंडलाना के मंडल अध्यक्ष थे। और बीती रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें गोली मारी गई। बीजेपी नेता की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता का पड़ोसी से जमीन से जुड़ा विवाद था। और बीजेपी नेता ने पड़ोसी की बुआ से जमीन खरीदी थी।

और इससे उनका पड़ोसी नाराज भी था। और आरोपी ने बीजेपी नेता को उक्त जमीन पर कदम न रखने की धमकी दी थी। और उसी जमीन पर बुहाई करने पर गुस्साए पड़ोसी ने होली की रात बीजेपी नेता की 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी।

इसके साथ ही भाजपा नेता की हत्या की जानकारी सामने आते ही इलाके में सनसनी भी फैल गई। और पुलिस मामले की छानबीन में भी जुटी हुई है।

और सोशल मीडिया पर भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की कई तस्वीरें भी तैर रही है। और जिसमें वो सीएम नायब सिंह सैनी सहित भाजपा के कई अन्य बड़े नेताओं के साथ नजर भी आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here