रावण की सेना छोड़ राम की शरण में आये नीतीश, BJP नेता विनीत शारदा बोले-अखिलेश देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने

भाजपा नेता और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने विपक्षी गठबंधन को को रावण की सेना बताया है।

0
264
प्रेसवार्ता करते विनीत शारदा और पदाधिकारी।

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। भाजपा नेता और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने विपक्षी गठबंधन को को रावण की सेना बताया है। उन्होंने कहा कि इस ठगबंधन में बारातियों की भीड़ है पर दूल्हा नजर नहीं आता है। नीतीश कुमार ने रावण की सेना को छोड़कर राम की सेना में शामिल होना ही ठीक समझा उनका वहां दम घुट रहा था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। वह अपनी सीट तक नहीं बचा पाएंगे। प्रदेश की 80 सीटें और देश में कुल 411 सीटें भाजपा जीतने जा रही है।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक के दैारान प्रेसवार्ता कर विनीत शारदा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का व्यापार प्रकोष्ठ हर कमिश्नरी में व्यापारी सम्मेलन करने जा रहा है। यह सम्मेलन 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलेंगे। इसको लेकर हर जिले में बैठक कर रूप रेखा तैयार की जा रही है। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बातचीत की जाएगी। सम्मेलन में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री व बड़े नेता शामिल होंगे।

सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को किया बर्बाद
वितीत शारदा ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर देश व प्रदेश को बर्बाद किया। कांग्रेस ने देश का खजाना लूटा तो सपा ने प्रदेश को बिमारू राज्य बनाया। जहां प्रदेश के व्यापारियों को साथ लूट-खसोट की जाती थी। योगी और मोदी की सरकार आने के बाद से ही देश में कारोबार बढ़ा है। व्यापारी चैन से व्यापार कर रहे हैं। देश-विदेश की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करने को इच्छुक है। यूपी इंवेस्टर्स समिट में नामी कंपनियों ने आकर निवेश की पेशकश की है। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, मनीष पांडेय, अनूप अवस्थी, मनीष त्रिपाठी, अनिता त्रिपाठी आदि व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी रहे।

ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद, ईडी ने जब्त की लग्जरी कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here