BJP News : कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र 4 सेक्टरों में बंटा, 17 जिलों के नगर पालिका, पंचायत के सभासदों का होगा प्रशिक्षण

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अपने क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रशिक्षण वर्ग की क्षेत्रीय टोली की बैठक कर दिशा निर्देश दिये।

0
199

न्यूज़लिंक हिंदी।  17 जिलों के नगर पालिका, पंचायत के सभासदों का प्रशिक्षण सेक्टर वाइज होगा। इसको लेकर गुरुवार को भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटकर कलेस्टर प्रभारी भी नियुक्त कर दिया। हर प्रभारी के खाते में चार जिले आये हैं। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अपने क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं प्रशिक्षण वर्ग की क्षेत्रीय टोली की बैठक कर दिशा निर्देश दिये। इस बैठक में उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण टोली के सदस्य और प्रदेश मंत्री शिवाभूषण सिंह भी रहे।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांट कर प्रशिक्षण वर्ग करने की बात कही, उन्होंने फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया को एक कलेस्टर बनाकर उसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता को दी है। वहीं, कानपुर देहात, ग्रामीण, फतेहपुर, हमीरपुर कलेस्टर की जिम्मेदारी क्षेत्रीय मंत्री सुनील तिवारी और बांदा, चित्रकूट, महोबा कलेस्टर को क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे और ललितपुर, झांसी, जालौन कलेस्टर का इंचार्ज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव को बना कर जिम्मेदारी सौंपी।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : नए एयरपोर्ट टर्मिनल तक चमकेगी सड़क,डीएम ने मार्ग में सेन्ट्रल डिवाइडर के सौन्दर्यीकरण के दिए निर्देश

प्रकाश पाल ने बताया कि यह सभी कलेस्टर इंचार्ज नवंबर माह में अपने अपने क्लस्टरों के अंतर्गत जिले के नगर पालिका, नगर पंचायत, सभासदों का प्रशिक्षण कराएंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत के सभासदों के प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्र व प्रदेश के वरिष्ठ नेता व सरकार के मंत्री प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।

बीडीसी सदस्यों का भी होगा प्रशिक्षण
प्रदेश मंत्री शिव भूषण ने कहा कि क्षेत्र के सभी 52 में से 45 विधानसभा में दिवाली के बाद क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) सदस्यों का भी प्रशिक्षण वर्ग विधानसभा वार आयोजित होगा। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने किया इसके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, फर्रुखाबाद प्रभारी विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, शिव महेश दुबे, सुधीर सिंह, इंद्रपाल पटेल, आनंद राजपाल, राजेश भदौरिया, दीप अवस्थी, जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, शिवराम सिंह, दिनेश कुशवाहा, मनोज शुक्ला, मोहित पांडेय, अनूप अवस्थी सहित सभी 17 जिलों के प्रभारी व अध्यक्ष रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here