बीजेपी ने कहा कांग्रेस पार्टी हर समय पाकिस्तान की सेना को देती रहती ऑक्सीजन

0
294

बीजेपी के सांसद संबित पात्रा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान पर प्रेस एक कॉन्फ्रेंस की।

और फिर उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी आतंकी हमलों को गंभीरता से ना लेती हो। मगर उनको ये छूट बिल्कुल नहीं है कि वो देश की सेना के मनोबल को बार-बार गिराए, देश के लोगों की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ भी करे। “

साथ ही कल कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई और कुछ प्रस्ताव भी पारित किए। और कांग्रेस वर्किंग कमिटी में जो प्रस्ताव पारित हुए, उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करवाया।

और एक महत्वपूर्ण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस की। साथ ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2019 में पुलवामा के समय भारत की सेना और वायु सेना ने जो सर्जिकल स्ट्राइक पाकिस्तान के ऊपर किया था वो गलत था और हुआ ही नहीं था। “

साथ ही संबित पात्रा ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री के 56 इंच के सीने के ऊपर भी उन्होंने प्रश्नचिन्ह लगाया और उनके ऊपर तंज़ भी कसा। और 2019 के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान में खलबली भी मची। और पाकिस्तान के तमाम मंत्रियों ने इस विषय को स्वीकारा भी। “

आगे उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से सेना का मनोबल गिरता है और पाकिस्तान को फ़ायदा भी मिलता है। और संबित पात्रा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी हर समय पाकिस्तान की सेना और आतंकियों को ऑक्सीजन सप्लाई करने का काम मुख्य रूप से करती रहती हैं। “

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here