10 को कानपुर आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे चौधरी भूपेंद्र सिंह

0
42

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह 10 दिसंबर को कानपुर प्रवास करेंगे। भाजपा संगठन पर्व चुनाव अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक करने वह शहर आयेंगे। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत चुनाव अधिकारियों की बैठक भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, नौबस्ता में आयोजित की जाएगी।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी नेने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बैठक को संबोधित करेंगे। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के साथ ही क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता, प्रदेश सह निर्वाचन अधिकारी क्षेत्रीय रामकिशोर साहू सभी जिलों के पर्यवेक्षकगण, 17 जिलों के चुनाव अधिकारी, मंडल चुनाव अधिकारी और संगठन पर्व से जुड़े सभी समन्वयक भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here