न्यूज़लिंक हिंदी, राजस्थान। लोकसभा चुनाव में मात्र कुछ दिन ही शेष रह गए है। लेकिन इससे पहले ही पार्टी में हेर फेर का सिलसिला लगातार देखने को मिल रहा है। बता दे कि राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने संसद पद से भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, BJP से इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
प्राथमिक सदस्यता और संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं
राहुल कस्वां ने एक्स पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है। उन्होंने कहा- ‘राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार, मेरे परिवारजनों। आप सब की भावनाओं के अनुरूप मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं। राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय मैं बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’
राहुल कस्वां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया। विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार को, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया है।
बता दे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सांसद राहुल कस्वां ने कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं। आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर मेरी जो जनभावनाएं मेरी लोकसभा सीट के प्रति थीं, जिसमें किसान के मुद्दे सहित अन्य मुद्दे रहे हैं। मेरे लोकसभा सीट के लोगों की आवाज को सुनते हुए मैं आगे वैसे ही काम करता रहूंगा।’
#WATCH | BJP MP from Churu, Rajasthan, Rahul Kaswan joins Congress in Delhi, in the presence of party president Mallikarjun Kharge.
Party's state incharge Sukhjinder Singh Randhawa and Rajasthan Congress chief Govind Singh Dotasra also present. pic.twitter.com/PNPubixH0b
— ANI (@ANI) March 11, 2024
ये भी पढ़ें : चुनावी बॉण्ड मामलें में SBI को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, CJI बोले- ये बेहद गंभीर मामला

