न्यूज़लिंक हिंदी। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। गुरुवार को ही पार्टी ने चुनाव के लिए अपने अभियान के लिए थीम जारी की। इसकी शुरुआत में कहा गया- सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।
भाजपा ने इसकी लॉन्चिंग का एलान करते हुए कहा कि यह थीम उसे लोगों के बीच से ही मिली है और भाजपा ने जनता की इस भावना को अपनाया है।
ये भी पढ़े : Kanpur: दि लायर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव को लेकर अंतिम दिन 42 ने दाखिल किया नामांकन, पढ़े पूरी खबर…
भाजपा ने कहा कि यह थीम ‘पीएम मोदी की गारंटी’ जनअभियान के अनुरुप है। पीएम मोदी के नवमतदाता सम्मेलन के दौरान इससे जुड़ा वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें करोड़ों लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को दर्शाया गया है।

