न्यूज़लिंक हिंदी। देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और बढ़ते दिनों के साथ तैयारियां भी तेज जार दी है। आगामी चुनाव को लेकर दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा था। जिसके आखिरी दिन बीजेपी बैठक में पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है।
ये भी पढ़े : UP Politics: अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका, महासचिव सलीम शेरवानी ने दिया इस्तीफा, उपेक्षा का लगाया आरोप
दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन बीजेपी के दिग्गज नेता जेपी नड्डा को जून 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया गया। जिसको मंजूरी भी मिल गई है। जिसके बाद अब जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव के बाद जून महीने तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।
बता दें कि जेपी नड्डा को 2019 में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद पार्टी में नड्डा को अहम पद की जिम्मेदारी दी गई थी। 2020 में नड्डा ने पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला।
जनवरी में भाजपा अध्यक्ष पर जेपी नड्डा के कार्यकाल के विस्तार का ऐलान करते हुए अमित शाह ने कहा था, ‘जेपी नड्डा के नेतृत्व में बिहार में हमारा स्ट्राइक रेट सबसे अधिक था। एनडीए ने महाराष्ट्र में बहुमत हासिल किया, उत्तर प्रदेश में जीत हासिल की और पश्चिम बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी। हमने गुजरात में भी शानदार जीत दर्ज की।’

