ब्लैक मंडे, पूरी दुनिया में शेयर बाजार में हुई भारी गिरावट

0
164

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय शेयर बाजार में 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट महत्वपूर्ण से देखी जा रही है, अगर आप सोच रहे हैं कि भारतीय शेयर बाजार का बुरा हाल है तो जरा ठहरिए. आपको जापान और अमेरिका की हकीकत भी आज दिखाते है।

सोमवार का दिन पूरी दुनिया के लिए ब्लैक मंडे साबित हुआ है, आइए आपको समझाते हैं कि दुनिया भर के बाजारों में ऐसा क्यों हो रहा है। आखिर वो कौन सा फैक्टर है जिसकी चपेट में अमेरिका, जापान, भारत, चीन समेत कई देश पूर्ण रूप से आ चुके हैं।

दरअसल अमेरिका में बीते शुक्रवार को नौकरी से जुड़े आंकड़ें जारी किए गए, इन आकंड़ों में लोगों को उम्मीद के मुताबिक जॉब न मिलने से बेरोजगारी दर 3 साल के हाई पर पहुंच गया। इस रिपोर्ट के बाद अमेरिका में मंदी की आशंका ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया।

इस रिपोर्ट से अमेरिकी बाजार भी धड़ाम हो गया, इसका असर बाकी बाजारों पर भी दिखना शुरू हो गया। दरअसल अमेरिका में मंदी आती है तो इसे ग्लोबल मंदी के तौर पर देखा जाता है। अमेरिका की ये खबर भारत के लिए विलेन साबित हुई. सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने 4 साल की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली।

हालांकि लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन भी बाजार बुरी तरह टूटा था, इस एक दिन को छोड़ दिया जाए तो सोमवार को मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट मुख्य रूप से दर्ज की गई। ये तो हुई अमेरिका औऱ भारत की बात,अब आइए देखते हैं जापान का हाल, जापान के शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 इंडेक्स 4,451 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ, यह अंक के हिसाब से इसकी अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। आलम यह हो गया कि जापान और कोरिया मार्केट की ट्रेडिंग थोड़ी देर के लिए रोकनी पड़ गई।

जापान के बाद कोरिया की बात करें तो कोरिया एक्सचेंज के बेंचमार्क Kospi में आठ फीसदी से ज्यादा गिरावट के बाद कुछ देर के लिए ट्रेडिंग रोकनी तक पड़ी। वहीं ताइवान का Taiex इंडेक्स भी लगभग 8.4% गिरकर बंद हुआ जो इसकी अब तक की सबसे बड़ी और भारी गिरावट है।

वही ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 इंडेक्स में भी लगभग 3.6% गिरावट आई। हॉन्ग कॉन्ग के Hang Seng इंडेक्स में 2.6% और चीन के Shanghai Composite में 1.2% गिरावट आई है।

इन कारणों की वजह से जापान में निवेशकों का भरोसा टूटा जिसके बाद जापान के इक्विटी बेंचमार्क पिछले महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई से लगभग 20 प्रतिशत तक अब नीचे गिर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here