केरल के एर्नाकुलम में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में ब्लास्ट, 4 की मौत, कई गंभीर घायल

दरअसल हाल ही में केरल के कोच्चि के एक कन्वेंशन सेंटर में जोरदार धमाका हुआ है। जिसके बाद इस धमाके ने लोगों को पूरी तरह से हिला के रख दिए है। आखिर इस हमले के बाद अब भारत में क्या असर होने वाला है।

0
183

न्यूज़लिंक हिंदी। बीते कई दिन से हमास के हमले के बाद से इजरायल और फिलिस्‍तीन के बीच जंग जारी है। यह जंग कब खत्‍म होगी कोई नहीं जानता है। कई देशों में इस युद्ध में अपना समर्थन दिया है, लेकिन क्या हमास अब भारत को भी इस युद्ध का निशाना बना चाहता हैं दरअसल हाल ही में केरल के कोच्चि के एक कन्वेंशन सेंटर में जोरदार धमाका हुआ है। जिसके बाद इस धमाके ने लोगों को पूरी तरह से हिला के रख दिए है। आखिर इस हमले के बाद अब भारत में क्या असर होने वाला है।

दरअसल यह धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। इस धमाके में 4 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। तो वहीं, तो वही करीब 20 लोग गंभीर घायल बताये जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे। जानकारी के अनुसार, जिस वक़्त ये घटना हुई उस वक़्त इस कन्वेंशन सेंटर में चर्च का एक कार्यक्रम चल रहा था।

दरअसल केरल कल भी सुर्खियों में था और केरल आज भी खबरों में आ गया है। शनिवार को केरल के मलप्पुरम में फिलिस्तीन के समर्थन में रैली हुई थी। इस रैली में हमास नेता खालिद मिशेल ने भाषण दिया था और आज एर्नाकुलम के कलामासेरी इलाके में कन्वेंशन सेंटर में धमाका हुआ है। इस धमाके के पीछे क्या साजिश है, इसका खुलासा फिलहाल तो नहीं हुआ है। जिसके पीछे जांच शुरू हो चुकी हे।

क्या हमास से है कनेक्शन
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कन्वेंशन सेंटर में उस वक्त कुछ यहूदी भी मौजूद थे। ऐसे में संभव है कि उनको निशाना बनाकर ही यह धमाका किया गया हो। एक दिन पहले ही मलप्पुरम में आयोजित रैली में हमास के पूर्व चीफ ने हिंदुत्व और यहूदियों के खिलाफ जहर उगला था। इसके बाद रैली का आयोजन करने वाले संगठन ने यह भी कहा था कि हमास भारत में कोई प्रतिबंधित या फिर आतंकी संगठन नहीं है।

ब्लास्ट सुबह 9 बजे हुआ
आपको बता दे की कन्वेंशन सेंटर में एक नहीं बल्कि एक के बाद एक कई हमले होने की खबर सामने आयी है। जिसमे से पहला धमाका सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ था। जिसके बाद अगले कुछ मिनटों में एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल की चारों तरफ से घेराबंदी कर दी है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये धमाका हुआ समय कन्वेंशन सेंटर में करीब 2 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिसके बाद अब NIA की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। इसके साथ ही केरल पुलिस की ATS टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।

शनिवार को यहां इजरायल के समर्थन में पास हुआ था प्रस्ताव
इस हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इसके साथ ही कन्वेंशन सेंटर के जिस हिस्से में बम धमाका हुआ है, उसे बंद कर दिया है और पूरे सेंटर को खाली करा लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस सेंटर में पिछले तीन दिनों से कार्यक्रम चल रहा था और आज इसका अंतिम दिन था। आपको बता दें कि यहां ईसाइयों से प्रथक समूह यहोवा समुदाय का ये प्रेयर कन्वेंशन हो रहा था। इस समुदाय के लोग ईसाई भी नहीं हैं और यहूदी भी नहीं हैं लेकिन यहूदी परम्परा का पालन करने वाले लोग हैं। यहां तीन दिन की बैठक में कल इजराइल और यहूदियों के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद ब्लास्ट होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here