न्यूज़लिंक हिंदी। जान्हवी कपूर का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल हैं। जान्हवी फिलहाल परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाने में व्यस्त हैं। जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को हर खास मौके पर याद करती नजर आती हैं। वहीं, आज दिवाली के खास अवसर पर जान्हवी कपूर ने अपनी मां के साथ दिवाली का त्योहार मनाने को याद किया।

हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने बचपन के दिनों को याद किया और बताया कि उनकी मां श्रीदेवी ने उन्हें सभी परंपराओं से परिचित कराया है। दीवाली पर उनकी मां को घर को सजाना पसंद करती थीं।
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि कैसे उनकी मां श्रीदेवी और कपूर परिवार की सभी महिलाएं एक साथ मिलकर बड़ा दिवाली का त्योहार मनाती थीं। इस अवसर पर उनकी मां श्रीदेवी पारंपरिक रेशम की साड़ी पहनती थीं, जबकि उन्हें और उनकी बहन खुशी कपूर दोनों के लिए पट्टू पावदाई सेट मिलते थे।
अपनी दादी के घर पर दिवाली समारोह को याद करते हुए अभिनेत्री ने आगे बताया कि हर साल दिवाली की रात पूरा परिवार एक साथ तैयार होता है और दादी के आवास पर इकट्ठा होता है। पूरा परिवार एक साथ मिलकर रात का खाना करते हैं। दिवाली डिनर मेनू में पुलाव, राजमा और कपूर खानदान व्यंजन शामिल होते हैं। जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि वे अपने काम में व्यस्त होने के कारण कई बार परिवार के साथ रात के खाने में चूक गई, लेकिन दिवाली पूजा कभी नहीं छोड़ी।
ये भी पढ़ें : CM योगी मनाएंगे गोरखपुर के इस गांव में दिवाली, 91 करोड़ रुपये के 32 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में नजर आएंगी, जो स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव के साथ दिखेंगी। इसके अलावा अभिनेत्री जल्द ही जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म ‘देवारा’ के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

