न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फैंस के लिए तस्वीरें और रील्स शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में आई एक खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को परेशान कर दिया है। दरअसल, विद्या बालन के नाम से एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बन गया है, इतना ही नहीं उस फेक अकाउंट से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों से पैसे भी मांगे जा रहे हैं। इसी मामले में विद्या बालन ने सख्त कदम उठाते हुए मुंबई पुलिस में FIR दर्ज कराई है।
विद्या बालन ने दर्ज कराई FIR
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के नाम पर एक शख्स ने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। जिसके बाद उनसे बॉलीवुड के कई लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गयी। वहीं एक्ट्रेस के फेक अकाउंट से शख्स लोगों को नौकरी देने का भरोसा देकर पैसे मांग रहा था। जैसे ही एक्ट्रेस को इस फर्जी अकाउंट का पता चला उन्होंने मुंबई पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़े : UP Weather: मौसम का पलटवार, तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 (C) के तहत FIR दर्ज की है। जिसके बाद शख्स के खिलाफ जांच शुरू हो गयी है। फ़िलहाल शख्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। एक्ट्रेस ने अपने फैन्स को फर्जी अकाउंट से सावधान रहने के लिए कहा है| ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई स्टार्स के फेक अकाउंट बनाये गए हैं, और पैसों की डिमांड की गयी है।
भूल भुलैया 3 में आएंगी नजर
विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में एक बार फिर मंजुलिका की एंट्री हो गयी है। ऐसे में वो हर जगह ट्रेंड भी कर रही हैं। इसका फायदा उठाकर अज्ञात शख्स ने फर्जी अकाउंट बना कर लोगों से धोखाधड़ी करनी चाही। लेकिन वक्त रहते इस बारे में पता चल गया।